इंडो फ़ाइटोकैम फार्मास्युटिकल्स उद्योग में घुसा बाढ़ का पानी , उद्योगों का लाखों रुपए का कच्चा माल बर्बाद 

हिमाचल में मानसून ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। गत रात्रि हुई भारी बारिश के चलते कालाअंब के मोगीनंद में कई उद्योगों में बाढ़ का पानी भर गया , जिसके चलते इंडस्ट्री को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात्रि और रविवार तड़के हुई भारी बारिश के चलते मोगीनंद के कई उद्योगों में बारिश का पानी घुस गया। जिसके चलते उद्योगों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है

Jun 29, 2025 - 19:13
Jun 29, 2025 - 19:30
 0  55
इंडो फ़ाइटोकैम फार्मास्युटिकल्स उद्योग में घुसा बाढ़ का पानी , उद्योगों का लाखों रुपए का कच्चा माल बर्बाद 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  29-06-2025
हिमाचल में मानसून ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। गत रात्रि हुई भारी बारिश के चलते कालाअंब के मोगीनंद में कई उद्योगों में बाढ़ का पानी भर गया , जिसके चलते इंडस्ट्री को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात्रि और रविवार तड़के हुई भारी बारिश के चलते मोगीनंद के कई उद्योगों में बारिश का पानी घुस गया। जिसके चलते उद्योगों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। 
इंडो फाइटोकेम फार्मास्युटिकल्स और एआर इंडस्ट्री में भी रात्रि को हुई भारी बारिश का पानी भर गया , जिसके चलते जहां लाखों रुपए का कच्चा माल नष्ट हो गया , वहीं उद्योग में रखा केमिकल , उद्योग की भट्टी और मोटर भी खराब हो गई। इंडो फाइटोकेम फार्मास्युटिकल्स के सीएमडी डीके सिंह ने बताया कि शनिवार रात्रि और रविवार सुबह करीब 2:00 बजे के आसपास इंडो फाइटोकेम फार्मास्युटिकल्स उद्योग में पानी भर गया। 
जिसके चलते लाखों रुपए का कच्चा माल नष्ट हो गया है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के चलते साथ लगते नाले का पानी उद्योग की ओर मुड़ गया , जिससे उद्योग को भारी नुकसान हुआ है। बताते है कि इंडो फाइटोकेम फार्मास्युटिकल्स उद्योग के साथ-साथ लगते अन्य उद्योग एआर इंडस्ट्रीज को भी लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow