नाहन में भगवान श्री जगन्नाथ की 17 वीं विशाल रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब , आम से लेकर खास ने नवाया शीश 

ऐतिहासिक शहर नाहन में आज भगवान जगन्नाथ की विशाल रथ यात्रा निकाली गई , जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा में शिरकत की और पूरा शहर भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा। सांसद सुरेश कश्यप ,विधायक अजय सोलंकी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल भी यात्रा में शरीक हुए

Jun 29, 2025 - 19:18
Jun 29, 2025 - 19:32
 0  70
नाहन में भगवान श्री जगन्नाथ की 17 वीं विशाल रथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब , आम से लेकर खास ने नवाया शीश 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  29-06-2025
ऐतिहासिक शहर नाहन में आज भगवान जगन्नाथ की विशाल रथ यात्रा निकाली गई , जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा में शिरकत की और पूरा शहर भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा। सांसद सुरेश कश्यप ,विधायक अजय सोलंकी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल भी यात्रा में शरीक हुए। रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने की होड़ लगी रही माना जाता है कि भगवान जगन्नाथ यात्रा के दौरान रथ के रस्से को खीचना बेहद शुभ होता है और व्यक्ति पाप मुक्त हो जाता है। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप और विधायक अजय सोलंकी ने लोगों को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की बधाई दी और कहा कि पिछले 17 सालों से लगातार नाहन शहर में यात्रा निकाली जा रही है। 

उन्होंने यात्रा के भव्य आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। साथ ही कहा कि श्रद्धा भाव के साथ बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा का हिस्सा बनते है और हिमाचल के अलावा अन्य प्रदेशों से भी लोग यहां पहुंच रहे है। जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल नाहन के अध्यक्ष प्रकाश बंसल ने बताया कि पिछले 17 सालों से लगातार नाहन में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है और हर साल इस यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा की ऐतिहासिक शहर नाहन में भगवान जगन्नाथ दूसरी सिद्ध पीठ के रूप में विराजमान है और लोगों की यहां अटूट आस्था है यहां निकाली जाने वाली रथ यात्रा में न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है।
 हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी शहर में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस पावन अवसर पर उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी नाहन शहर में भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से निकाली जा रही है। डॉ. बिंदल ने इस रथ यात्रा में शामिल होने को अपने लिए सौभाग्य का क्षण बताया और कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। 
उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से इस तरह के पवित्र आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने आयोजकों को उनकी उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए बधाई दी और भगवान श्री जगन्नाथ जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह रथ यात्रा भक्तों के बीच आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करती है और समाज में सकारात्मकता का प्रसार करती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow