पांवटा साहिब में 9.22 ग्राम चिट्टा बरामद, 3 गिरफ्तार

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब थाना क्षेत्र में डिटेक्शन सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के कब्जे से 09.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Jun 11, 2026 - 18:19
 0  3
पांवटा साहिब में 9.22 ग्राम चिट्टा बरामद, 3 गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज पांवटा साहिब, 11 जून, 2026 : 

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब थाना क्षेत्र में डिटेक्शन सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के कब्जे से 09.22 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 जून 2026 को डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब की टीम बद्रीपुर क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गाड़ी नंबर HP44A-1338 नाहन की ओर से बद्रीपुर चौक होते हुए शिलाई रोड की तरफ आ रही है और उसमें चिट्टा/हेरोइन मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। वाहन में तीन व्यक्ति सवार थे।  वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 09.22 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया।  आरोपियों की पहचान गाडी चालक सूरज ठाकुर, पुत्र स्वर्गीय घनश्याम, निवासी गांव सुलाणा, डाकघर भंजराडू, तहसील चुराह, जिला चंबा तथा वर्तमान में एचपीएसईबी विभाग शिलाई में लाइनमैन, अखिल, पुत्र बाबू राम, निवासी गांव धकोली, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर और कमलेश कुमार, पुत्र नरेश चंद, निवासी गांव धकोली, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के रूप में हुई है । पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि 11 जून 2026 को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow