जेईई मेन में हिमाचल के होनहारों का दबदबा कायम,नियमित अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन से पहुंचे लक्ष्य तक 

जेईई मेन में हिमाचल प्रदेश के होनहारों ने भी दबदबा कायम किया है। एमडी प्रवेश चंदेल ने बताया कि परिणाम में मिनर्वा शिक्षण संस्थान घुमारवीं के आदित्य ने 99.63 पसेंटाइल लिए। इसी संस्थान के वारिन ने 99.39 और प्रगुण दुबे ने 99.009 पर्सेटाइल हासिल किए

Feb 17, 2026 - 12:02
Feb 17, 2026 - 12:06
 0  20
जेईई मेन में हिमाचल के होनहारों का दबदबा कायम,नियमित अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन से पहुंचे लक्ष्य तक 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवाता न्यूज़ - शिमला    17-02-2026

जेईई मेन में हिमाचल प्रदेश के होनहारों ने भी दबदबा कायम किया है। एमडी प्रवेश चंदेल ने बताया कि परिणाम में मिनर्वा शिक्षण संस्थान घुमारवीं के आदित्य ने 99.63 पसेंटाइल लिए। इसी संस्थान के वारिन ने 99.39 और प्रगुण दुबे ने 99.009 पर्सेटाइल हासिल किए। 

शिमला के अथर्व बन्याल ने परीक्षा में 99.45 पसेंटाइल हासिल किए। एस्पायर शिमला से कोचिंग लेने वाले अथर्व ने कहा कि नियमित अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें लक्ष्य तक पहुंचाया।

अथर्व ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने बचपन से ही पढ़ाई में निरंतरता और अनुशासन की आदत डाली। यही निरंतरता परीक्षा तैयारी के दौरान सबसे बड़ी ताकत बनी। इधर, मंडी के अक्षत ठाकुर ने पहले ही प्रयास में 99.09 पर्सेटाइल हासिल किए। उन्होंने फिजिक्स में 76, केमिस्ट्री में 45 और मैथ्स में 39 अंक प्राप्त किए। 

अक्षत ने अपनी तैयारी एस्पायर कोचिंग संस्थान शिमला से की है। उन्होंने कहा कि संस्थान के शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उनकी तैयारी को सही दिशा दी। इनके पिता दीपक ठाकुर कॉलेज में प्रोफेसर हैं और उन्होंने पढ़ाई की रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, एस्पायर की भविष्या चौहान ने 198.775 पर्सेटाइल लेकर नाम चमकाया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow