शिमला के जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी,सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

राजधानी शिमला के चक्कर स्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय परिसर को  बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं

Feb 17, 2026 - 12:48
 0  22
शिमला के जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी,सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    17-02-2026

राजधानी शिमला के चक्कर स्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय परिसर को  बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। पुलिस के अनुसार सोमवार को थाना बालूगंज में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिविल एवं सत्र प्रभाग शिमला के कार्यालय से एक आधिकारिक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट परिसर में बम होने की सूचना दी गई थी। 

ईमेल मिलते ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और पूरे भवन और आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली गई। डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया और संदिग्ध स्थानों की बारीकी से जांच की गई। हालांकि सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस को कोई बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(1)(b), 351(3), 351(4) और 152 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि धमकी भरा ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है और ईमेल के तकनीकी स्रोत की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow