डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में विभिन्न डायग्नोस्टिक जांचों के उपयोगकर्ता शुल्क में वृद्धि 

शहर के प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य संस्थान डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में विभिन्न डायग्नोस्टिक जांचों के उपयोगकर्ता शुल्क में वृद्धि

Feb 17, 2026 - 13:17
Feb 17, 2026 - 13:34
 0  16
डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में विभिन्न डायग्नोस्टिक जांचों के उपयोगकर्ता शुल्क में वृद्धि 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    17-2-2026

शहर के प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य संस्थान डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में विभिन्न डायग्नोस्टिक जांचों के उपयोगकर्ता शुल्क में वृद्धि कर दी गई है। 

नई दरें लागू होने के बाद अब सस्ती जांच की उम्मीद लेकर आने वाले मरीजों को कुछ अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ेगा, हालांकि जरूरतमंद और विशेष श्रेणी के मरीजों को पहले की तरह राहत जारी रहेगी।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी बैठक में जांच शुल्क संशोधित करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय ने आदेश जारी कर नई दरों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। अब ईसीजी से लेकर वीडियो ईईजी तक कुल नौ प्रकार की जांचों के लिए निर्धारित शुल्क देना होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow