चंडीगढ़-शिमला मार्ग पर चल रही एक बस से चिट्टा सहित एक युवक गिरफ्तार 

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़-शिमला मार्ग पर चल रही एक बस से चिट्टा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार

Feb 17, 2026 - 13:32
 0  7
चंडीगढ़-शिमला मार्ग पर चल रही एक बस से चिट्टा सहित एक युवक गिरफ्तार 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    17-02-2026

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़-शिमला मार्ग पर चल रही एक बस से चिट्टा बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस के अनुसार, उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस, जो चंडीगढ़ से शिमला की ओर जा रही थी, को जांच के लिए रोका गया। बस की तलाशी के दौरान उसमें सवार एक युवक के कब्जे से 10.01 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। 

आरोपी की पहचान दीपक (30) पुत्र भगत राम निवासी गांव दोलग, तहसील एवं डाकघर कंडाघाट, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि नशा तस्करी के संभावित नेटवर्क का पता लगाया जा सके। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow