विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल : जेबीटी शिक्षक हाजिरी लगाकर स्कूल से लापता लापता, स्कूल निरीक्षण में खुलासा
शीतकालीन छुट्टियां समाप्त होते ही स्कूलों की व्यवस्था परखने निकले प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर के निरीक्षण में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दि
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 13-02-2026
शीतकालीन छुट्टियां समाप्त होते ही स्कूलों की व्यवस्था परखने निकले प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर के निरीक्षण में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरयोग स्कूल में निरीक्षण के दौरान एक जेबीटी शिक्षक की हाजिरी लगी थी लेकिन वे लापता मिले।
न तो छुट्टी की अर्जी थी और न ही फील्ड ड्यूटी का कोई आदेश। इसके बाद विभाग ने लापरवाह शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है। उल्लेखनीय है कि जिला के शीतकालीन स्कूलों में 42 दिन का अवकाश समाप्त होने के बाद वीरवार से नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हुई। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर नए सत्र के पहले ही दिन स्कूलों की व्यवस्था जांचने के लिए निकले।
सबसे पहले उन्होंने शिक्षा खंड राजगढ़ के अंतर्गत प्राथमिक व वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुधम मतियाना का निरीक्षण किया। यहां पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति बेहद कम मिली। प्राथमिक स्कूल में 34 में से केवल 11 और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में 91 में से मात्र 28 विद्यार्थी ही उपस्थित थे।
उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने इस पर नाराजगी जताई और अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। मरयोग के बाद उन्होंने प्राथमिक पाठशाला दाड़ो देवरिया का भी औचक निरीक्षण किया। यहां भी विद्यार्थियों की उपस्थिति कम पाई गई। स्कूल में 36 में से केवल 19 बच्चे ही उपस्थित थे। उपनिदेशक ने इन सभी स्कूल प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अभिभावकों को बच्चों को रोजाना नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें।
What's Your Reaction?

