जंतर मंतर में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज को भारत युवा संघ ने ठहराया गलत , भावन शर्मा बोले , समय पर नहीं उठाए उचित कदम 

सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम को लेकर भारत युवा संघ ने चिंता जताई है। संगठन के अध्यक्ष भावन शर्मा ने युवाओं पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल को अनुचित बताते हुए सरकार से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है। 

Jul 21, 2026 - 19:47
Jul 21, 2026 - 20:00
 0  11
जंतर मंतर में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज को भारत युवा संघ ने ठहराया गलत , भावन शर्मा बोले , समय पर नहीं उठाए उचित कदम 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  21-07-2026
सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए घटनाक्रम को लेकर भारत युवा संघ ने चिंता जताई है। संगठन के अध्यक्ष भावन शर्मा ने युवाओं पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल को अनुचित बताते हुए सरकार से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है। 
नाहन में मीडिया से बातचीत करते हुए नवभारत युवा संघ के अध्यक्ष भावन शर्मा ने कहा कि युवाओं पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ना उचित नहीं था उन्होंने कि यदि समय रहते उचित कदम उठाए जाते तो स्थिति को टाला जा सकता था। भावन शर्मा ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवाद सबसे प्रभावी माध्यम होता है। 
उन्होंने सरकार से अपील की कि अब भी बातचीत का रास्ता अपनाकर मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाए। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों का मौजूदा सरकार पर अटूट विश्वास है और सरकार को इस विश्वास के अनुरूप संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेने चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow