यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 13-04-2026
डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में चिकित्सकों की कमी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है विभिन्न विभागों में यहां बड़ी संख्या में चिकित्सकों के पद लंबे समय से खाली चल रहे है। आज मेडिकल कॉलेज नाहन के मेडिसिन डिपार्टमेंट में ओपीडी के बाहर सुबह से ही मरीजों की लंबी लंबी कतारें लगी रही यहां मात्र दो ही डॉक्टर तैनात थे जिसके चलते आज यहां पहुंचे सैंकड़ों मरीजों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
आज दोपहर बाद 4 बजे के बाद भी आज ओपीडी के बाहर दर्जनों मरीजों की भीड़ उमड़ी हुई थी। इलाज करवाने पहुंचे मरीजों ने बताया कि वह दूर दूर से यहाँ सुबह करीब 9:00 से यहां इलाज के लिए खड़े हैं। मगर अभी तक वह अपना इलाज नहीं करवा पा रहे हैं जिसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर इस बारे में मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा अधीक्षक डॉ रेणु चौहान ने माना कि मेडिकल कॉलेज नाहन में चिकित्सकों की कमी लगातार समस्या बने हुए है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के भीतर चिकित्सकों के पद खाली पड़े हुए है और इस समस्या के बारे में सरकार को भी अवगत करवाया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि बीते कल अवकाश होने के चलते और अगले दो दिन फिर अवकाश होने के चलते चलते कुछ डॉ छुट्टी पर चल रहे हैं जिसके चलते आज मेडिसिन डिपार्टमेंट में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी है। आपको बता दे की मेडिकल कॉलेज में रोजाना 1000 से लेकर 1500 की ओपीडी होती है , मगर यहां चिकित्सकों की कमी के चलते पहुंचने वाले लोग परेशानियों से जूझते है।