संगड़ाह में 6.95 ग्राम चिट्टा के साथ एक गिरफ्तार, 5 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी

जिला सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 6.95 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Jun 11, 2026 - 20:20
 0  7
संगड़ाह में 6.95 ग्राम चिट्टा के साथ एक गिरफ्तार, 5 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी

यंगवार्ता न्यूज संगड़ाह 11 जून, 2026 : 

जिला सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 6.95 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 जून 2026 को डिटेक्शन सेल, नाहन की टीम गश्त के दौरान संगड़ाह बाजार में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी व्यक्ति  काफी समय से संगड़ाह-अंधेरी और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा/हेरोइन की तस्करी करता है तथा उस दिन भी PWD रेस्ट हाउस संगड़ाह के समीप नशा बेचने की फिराक में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.95 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।  आरोपी व्यक्ति की पहचान  गोविंद ठाकुर, निवासी गांव एवं डाकघर अंधेरी, तहसील संगड़ाह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के तहत पुलिस थाना संगड़ाह में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि 11 जून 2026 को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow