बनोग धारकयारी कांशिवाला सड़क निर्माण कार्य रुका , विधायक की अगुवाई में ग्रामीणों ने डीसी से की मुलाकात 

नाहन में बनोग–धारकयारी–कांशिवाला सड़क निर्माण कार्य रुक गया है। हाल ही में करोड़ों रुपये की लागत वाली इस सड़क का शिलान्यास किया गया था, लेकिन अब सेना की आपत्ति के चलते निर्माण कार्य रोक दिया गया है। इस मामले को लेकर विधायक अजय सोलंकी की अगुवाई में ग्रामीणों ने उपायुक्त से मुलाकात कर जल्द समाधान की मांग उठाई है

Jul 21, 2026 - 19:46
Jul 21, 2026 - 19:58
 0  32
बनोग धारकयारी कांशिवाला सड़क निर्माण कार्य रुका , विधायक की अगुवाई में ग्रामीणों ने डीसी से की मुलाकात 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  21-07-2026
नाहन में बनोग–धारकयारी–कांशिवाला सड़क निर्माण कार्य रुक गया है। हाल ही में करोड़ों रुपये की लागत वाली इस सड़क का शिलान्यास किया गया था, लेकिन अब सेना की आपत्ति के चलते निर्माण कार्य रोक दिया गया है। इस मामले को लेकर विधायक अजय सोलंकी की अगुवाई में ग्रामीणों ने उपायुक्त से मुलाकात कर जल्द समाधान की मांग उठाई है। 
करीब 12 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क का हाल ही में विधायक अजय सोलंकी ने शिलान्यास किया था इसके बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। निर्माण कार्य रुकने के बाद विधायक अजय सोलंकी ग्रामीणों के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और डीसी से मुलाकात कर मामले का जल्द समाधान निकालने की मांग की। 
मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि प्रशासन की सेना के अधिकारियों के साथ लगातार वार्ता चल रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर जल्द ही सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू करवाया जाएगा, ताकि लोगों को सड़क का लाभ सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />