पुलिस की एसयूआई टीम ने एक किलो 217 ग्राम चरस सहित दबोचे दो व्यक्ति 

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं चंबा-सलूणी मार्ग पर पुलिस की एसयूआई टीम ने एक किलो 217 ग्राम चरस सहित दो व्यक्तियों को दबोचने में सफलता हासिल

Feb 14, 2026 - 15:30
 0  25
पुलिस की एसयूआई टीम ने एक किलो 217 ग्राम चरस सहित दबोचे दो व्यक्ति 

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा   14-02-2026

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं चंबा-सलूणी मार्ग पर पुलिस की एसयूआई टीम ने एक किलो 217 ग्राम चरस सहित दो व्यक्तियों को दबोचने में सफलता हासिल की है। 

आरोपियों के खिलाफ सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस की एसयूआई टीम ने कोटी पुल के समीप नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान कोटी की ओर से दो व्यक्ति पैदल आ रहे थे। उन्होंने जब अपने सामने पुलिस टीम को देखा तो दोनों घबरा गए।

संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने उन्हें रोका और उनकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उनके बैग से एक किलो 217 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपनी पहचान हेमराज और राम सिंह दोनों वासी गांव खजरी डाकघर चरोड़ी तहसील चुराह जिला के तौर पर बताई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow