मात्तर के अगड़ीवाला गांव के आपदा प्रभावितों की मदद करने के लिए स्वयं मौके पर पहुंचे डॉ बिंदल  

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल कल देर सांय नाहन विधानसभा क्षेत्र की दूर दराज पंचायत मात्तर के अगड़ीवाला गांव के आपदा प्रभावितों की मदद करने के लिए राशन किट, गददे, कंबल और गैस सिलेंडर आदि जरूरी सामान लेकर पहुंचे

Aug 19, 2025 - 15:52
 0  22
मात्तर के अगड़ीवाला गांव के आपदा प्रभावितों की मदद करने के लिए स्वयं मौके पर पहुंचे डॉ बिंदल  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़  - नाहन    19-08-2025

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल कल देर सांय नाहन विधानसभा क्षेत्र की दूर दराज पंचायत मात्तर के अगड़ीवाला गांव के आपदा प्रभावितों की मदद करने के लिए राशन किट, गददे, कंबल और गैस सिलेंडर आदि जरूरी सामान लेकर पहुंचे। उन्होंने इस अवसर पर पीड़ितों के साथ उनका दुख सांझा किया। 

डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की दूर दराज एवं पिछड़ी पंचायत मात्तर के दूरस्थ गांव अगड़ीवाला में भारी बारिश के कारण हुई लैंड स्लाईड में गांव के 7 परिवारों के घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गय हैं। पीड़ित परिवारों के करीब 34 लोगों ने हरिपुरखोल स्कूल में शरण ली है। गांव के अन्य करीब 15 घरों में भी दरारें आ गई हैं और उनके घरों को भी नुकसान पहुंचा है। 

उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में भाजपा परिवार पीड़ित परिवारों  के साथ खड़ा और प्रभावितों की हर संभव सहायता की जायेगी। प्रशासन से भी पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता करने और पीड़ित परिवार को राहत एवं पुनर्वास सूनिश्चित बनाने का आग्रह किया है। 

अगड़ीवाला प्रभावितों की मदद करने पहुंची टीम में कटासन भाजपा मंडल अध्यक्ष मलकीत चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री तपेन्द्र शर्मा, प्रधान कमल शर्मा, राम कुमार, सुभाष, कृष्ण कांत, विजेश गोयल, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और क्षेत्र के प्रमुख लोग शामिल रहे।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow