नाहन में SIU ने 250 कैप्सूल और 60 नशीली गोलियों समेत एक को किया गिरफ्तार

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) नाहन की टीम ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। गश्त के दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति लंबे समय से नशीले कैप्सूल और दवाइयों की अवैध बिक्री में संलिप्त है।

Apr 26, 2026 - 17:28
 0  24
नाहन में SIU ने 250 कैप्सूल और 60 नशीली गोलियों समेत एक को किया गिरफ्तार

नाहन 26 अप्रैल : 

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) नाहन की टीम ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। गश्त के दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति लंबे समय से नशीले कैप्सूल और दवाइयों की अवैध बिक्री में संलिप्त है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए SIU टीम ने आरोपी मोहम्मद रिहान, पुत्र मोहम्मद अयाज, निवासी सैनवाला तहसील नाहन, जिला सिरमौर एवं वर्तमान निवासी बड़ा चौक नाहन, को हिरासत में लिया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 250 नशीले कैप्सूल और 60 Alprazolam गोलियां बरामद की गईं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ इस संबंध में पुलिस थाना नाहन में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सैनवाला, नाहन शहर और आसपास के क्षेत्रों में नशीली दवाइयों की सप्लाई करता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow