राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता सुंदरनगर में संपन, इस प्रतियोगिता में मशोबरा स्कूल के 13 खिलाड़ियों ने लिया भाग

राजकीय पॉलिटेक्निक सुंदरनगर में पहली बार अंडर-12 बालक एवं बालिका राज्य स्तरीय  रग्बी प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ । जिसमें शिमला, कूल्लू, बिलासपुर, मंडी और सिरमौर के 104 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिनमें लगभग 45 बालिकाएं शामिल थीं। इस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा के 13 खिलाड़ियों ने भाग लिया ।  

Apr 26, 2026 - 17:21
 0  4
राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता सुंदरनगर में संपन, इस प्रतियोगिता में मशोबरा स्कूल के 13 खिलाड़ियों ने लिया भाग
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

शिमला 26 अप्रैल : 

राजकीय पॉलिटेक्निक सुंदरनगर में पहली बार अंडर-12 बालक एवं बालिका राज्य स्तरीय  रग्बी प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ । जिसमें शिमला, कूल्लू, बिलासपुर, मंडी और सिरमौर के 104 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिनमें लगभग 45 बालिकाएं शामिल थीं। इस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा के 13 खिलाड़ियों ने भाग लिया ।  

यह आयोजन हिमाचल प्रदेश में रग्बी खेल को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। मत्स्य विभाग के निदेशक विवेक चंदेल ने समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की ।  उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।रग्बी एसोशियसन हिमाचल प्रदेश के डॉ0 विकास सूद अध्यक्ष रग्बी  ने कहा कि रग्बी एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश (त्।भ्च्) राज्य में रग्बी को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि अंडर-12 स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित करना भविष्य की खेल प्रतिभाओं को तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि आएएचपी का उद्देश्य स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों तक रग्बी को पहुंचाना है ताकि बच्चों को प्रारंभिक स्तर से खेलों में अवसर मिल सके। डॉ. सूद ने कहा कि इस प्रतियोगिता ने हिमाचल प्रदेश में रग्बी के बढ़ते प्रभाव और बच्चों की रुचि को स्पष्ट रूप से दर्शाया है। इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे । बालिका वर्ग में  स्वर्ण पदक सिरमौर ने, रजत पदक शिमला ने, कांस्य पदक कुल्लू ने जीता । इसी प्रकार बालक वर्ग में स्वर्ण पदक सिरमौर, रजत पदक शिमला, कांस्य पदकरू सिरमौर  ने जीता ।

रग्बी एसोसिएशन के महासचिव विशाल सरीन  ने कहा कि पहली अंडर-12 रग्बी प्रतियोगिता का सफल आयोजन राज्य में रग्बी के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कम आयु वर्ग में प्रतियोगिताओं का आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल संस्कृति विकसित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि आरएएचपी  भविष्य में जिला एवं राज्य स्तर पर नियमित प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि खिलाड़ियों को निरंतर अवसर और प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव मिल सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow