स्वच्छता को लेकर नाहन नगर परिषद की विशेष मुहिम , शहर की सभी सड़कों से हटाने शुरू किए मलबे के ढेर

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद ने विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत शहर की सड़कों के किनारे जमा मलबे और कूड़े के ढेर हटाए जा रहे हैं। 

Jul 18, 2026 - 18:07
 0  7
स्वच्छता को लेकर नाहन नगर परिषद की विशेष मुहिम , शहर की सभी सड़कों से हटाने शुरू किए मलबे के ढेर

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  18-07-2026
शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद ने विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत शहर की सड़कों के किनारे जमा मलबे और कूड़े के ढेर हटाए जा रहे हैं। 
नाहन नगर परिषद ने अभियान के पहले चरण में आज वार्ड नंबर-5 से सड़क किनारे पड़े मलबे और कूड़े के ढेर हटाने का कार्य शुरू किया गया। जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है ताकि सड़कों को साफ-सुथरा बनाया जा सके और लोगों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान ने बताया कि शहर के कई स्थानों पर कुछ लोग सड़क किनारे मलबा और कूड़ा फेंक देते हैं। 
जिससे गंदगी फैलने के साथ-साथ यातायात भी प्रभावित होता है। उन्होंने शहरवासियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मलबा फेंकने वालों के खिलाफ नगर परिषद कानूनी कार्रवाई करेगी। इस दौरान नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी भी अभियान में मौजूद रहे।
 
What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow