रोटरी क्लब नाहन ने दीपावली पर जरूरतमंद लोगों को बांटे कंबल
रोटरी क्लब नाहन द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर सर्दी के मौसम को देखते हुए जरूरतमंद एवं सड़क किनारे रहने वाले लोगों को कंबल वितरित किए गए।
क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन संदीप शर्मा ने बताया कि इस वर्ष सर्दी का प्रकोप अधिक होने के कारण क्लब द्वारा पूरे सर्दी के मौसम में लगभग 200 कंबल वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में नाहन से कालाअंब मार्ग पर सड़क किनारे रहने वाले जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए गए।
उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब नाहन हमेशा समाज के हर वर्ग के साथ खड़ा रहा है और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है। क्लब भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक सेवा कार्य निरंतर जारी रखेगा।
इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन के सचिव रोटेरियन नवनीत गुप्ता एवं रोटेरियन प्रशांत ठाकुर भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

