अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सिरमौर की टीम बनी चैंपियन

हाल ही में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सिरमौर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया

Mar 31, 2026 - 17:30
 0  24
अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सिरमौर की टीम बनी चैंपियन

हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन ने किया था प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रामीण स्तर पर प्रतिभा को निकालने के लिए संगठन कर रही भरपूर प्रयास

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    31-03-2026

हाल ही में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सिरमौर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। जीत की खुशी में जिला सिरमौर क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम को प्रोत्साहित करने के मकसद से सम्मान समारोह का आयोजन किया।

मीडिया से बात करते हुए जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अतर सिंह ने बताया कि करीब 10 वर्षों के बाद यह किताब की जिला सिरमौर की टीम ने हासिल किया है और इस जीत से पूरे जिले में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि सिरमौर की इस जीत ने यह साबित कर दिया है कि अगर खिलाड़ियों को सही मंच और अवसर मिले, तो ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं भी बड़ा मुकाम हासिल कर सकती हैं।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में ग्रामीण स्तर पर प्रतिभा को निखारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका परिणाम अब सामने आने लगा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सबसे अधिक क्रिकेट अकादमी जिला सिरमौर में खोली गई है।

हालांकि, जिले में क्रिकेट ग्राउंड की कमी आज भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। करीब 20 वर्षों से एसोसिएशन ग्राउंड की मांग कर रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। इसके बावजूद, खिलाड़ियों का हौसला और एसोसिएशन की मेहनत लगातार जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow