डीसी के दरबार पहुंचा स्कूल में MDM वर्कर भर्ती का मामला , पात्र महिला को भर्ती न करने के ग्रामीणों ने लगाए आरोप 

पांवटा साहिब क्षेत्र की प्राथमिक पाठशाला दीघाली में मिड-डे मील (MDM) वर्कर भर्ती को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि पात्र महिला को MDM में नियुक्ति नहीं दी गई है। मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और स्थानीय लोग उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और मामले में उचित कार्रवाई की मांग उठाई।

Jul 18, 2026 - 18:09
Jul 18, 2026 - 18:57
 0  5
डीसी के दरबार पहुंचा स्कूल में MDM वर्कर भर्ती का मामला , पात्र महिला को भर्ती न करने के ग्रामीणों ने लगाए आरोप 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  18-07-2026
पांवटा साहिब क्षेत्र की प्राथमिक पाठशाला दीघाली में मिड-डे मील (MDM) वर्कर भर्ती को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि पात्र महिला को MDM में नियुक्ति नहीं दी गई है। मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और स्थानीय लोग उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और मामले में उचित कार्रवाई की मांग उठाई।

स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष रोशन लाल ने बताया कि नियमों को दरकिनार कर यहां महिला को बतौर मिड डे मील वर्कर जॉइनिंग दी गई है जबकि पात्र उम्मीदवार को दरकिनार किया गया है । 
उन्होंने कहा कि पहले भी इस बारे में शिकायत दी गई है मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई ऐसे में आज डीसी सिरमौर को शिकायत शॉप कर मामले में उचित कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भर्ती प्रक्रिया में पात्र महिला की अनदेखी की गई और नियमों का पालन नहीं किया गया।
 
What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow