सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय नशा मुक्त युवा-विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन , 24 जुलाई तक होगा पंजीकरण 

मेरा युवा भारत सिरमौर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नशा मुक्त युवा - विकसित भारत’’ विषय पर जिला सिरमौर में मेगा जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी, माय भारत सिरमौर अमृषा शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है

Jul 18, 2026 - 18:12
Jul 18, 2026 - 19:00
 0  6
सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय नशा मुक्त युवा-विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन , 24 जुलाई तक होगा पंजीकरण 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  18-07-2026
मेरा युवा भारत सिरमौर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नशा मुक्त युवा - विकसित भारत’’ विषय पर जिला सिरमौर में मेगा जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी, माय भारत सिरमौर अमृषा शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। 
कार्यक्रम के अंतर्गत 8 प्रतियोगिताओं- लोक नृत्य, लोक संगीत, भाषण, नुक्कड़ नाटक, स्लैम पोएट्री, पेंटिंग, ऑनलाइन रील निर्माण एवं ऑनलाइन स्लोगन लेखन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागियों को मेरा युवा भारत पोर्टल पर संबंधित प्रतियोगिता श्रेणी में पंजीकरण करना अनिवार्य है तथा पंजीकरण की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। 
जिला युवा अधिकारी ने जिला के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं युवा संगठनों से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि नशा मुक्त भारत एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow