हाई स्कूल नाया के वार्षिक समारोह में छात्रों ने बिखेरे संस्कृति के रंग, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
राजकीय उच्च विद्यालय नाया में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिमाचल की समृद्ध संस्कृति, देशभक्ति और भारतीय परंपराओं की शानदार झलक पेश कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।

कार्यक्रम में भाजपा हिमाचल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भारतीय रेलवे बोर्ड के निदेशक सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समारोह में पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत डांडिया नृत्य ने खूब तालियां बटोरीं। वहीं, एक छात्रा ने देशभक्ति गीत 'ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी' प्रस्तुत कर माहौल को भावुक कर दिया। देश के वीर शहीदों को समर्पित इस प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान हासिल करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास भी उतना ही आवश्यक है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करती हैं। उन्होंने विशेष रूप से शिलाई क्षेत्र की बेटियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां की बेटियों ने खेलों के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी मेहनत, लगन और उपलब्धियां पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात हैं। ऐसी बेटियां समाज के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए, ताकि वे अपनी प्रतिभा के दम पर नई ऊंचाइयां हासिल कर सकें।
What's Your Reaction?