डीजीपी अशोक तिवारी ने किया जुन्गा पुलिस बटालियन का निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने रविवार को प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस वाहिनी जुन्गा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वाहिनी की विभिन्न शाखाओं एवं परिसरों का निरीक्षण कर यहां उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। वाहिनी परिसर में पहुंचने पर समादेशक भूपेंद्र सिंह नेगी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित शर्मा सहित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जवानों ने पुलिस महानिदेशक का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Nov 29, 2026 - 17:14
 0  1
डीजीपी अशोक तिवारी ने किया जुन्गा पुलिस बटालियन का निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

यंगवार्ता न्यूज - शिमला 29 नवंबर  : 

हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने रविवार को प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस वाहिनी जुन्गा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वाहिनी की विभिन्न शाखाओं एवं परिसरों का निरीक्षण कर यहां उपलब्ध सुविधाओं, व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। वाहिनी परिसर में पहुंचने पर समादेशक भूपेंद्र सिंह नेगी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित शर्मा सहित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जवानों ने पुलिस महानिदेशक का गर्मजोशी से स्वागत किया।


निरीक्षण के दौरान समादेशक भूपेंद्र सिंह नेगी ने पुलिस महानिदेशक को पिछले करीब पांच महीनों में वाहिनी में किए गए विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों और जवानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वाहिनी में कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। इनमें विकसित की गई ई-लाइब्रेरी तथा प्रशासनिक ब्लॉक में कर्मचारियों एवं जवानों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के लिए तैयार की गई विशेष स्वास्थ्य सुविधा एवं वार्ड प्रमुख रूप से शामिल हैं।


पुलिस महानिदेशक ने इन सुविधाओं का अवलोकन किया और वाहिनी में किए जा रहे विकासात्मक कार्यों तथा जवानों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर डीजीपी अशोक तिवारी ने वाहिनी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जवानों के साथ संवाद भी किया। उन्होंने विभिन्न रैंकों के जवानों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उनके उचित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने जवानों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

गौर रहे कि पुलिस महानिदेशक का यह दौरा वाहिनी के अधिकारियों और जवानों के लिए उत्साहवर्धक रहा। उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से जवानों में नई ऊर्जा का संचार हुआ। वाहिनी प्रबंधन ने पुलिस महानिदेशक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सुझाव और मार्गदर्शन से भविष्य में भी वाहिनी की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />