जिला सिरमौर के गिरिपार के आंजभोज क्षेत्र के बनोर गांव में शहीद राजेंद्र सिंह के शहीद स्मारक का अनावरण
शहीद राजेंद्र सिंह की स्मृति में पैतृक गांव बनोर में पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने शहीद परिवार की उपस्थिति में भव्य 'शहीद स्मारक' का अनावरण किया। ग्राम पंचायत बनोर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आंजभोज के समस्त शहीद परिवार उपस्थित रहे। लेफ्टीनेंट कर्नल जगत सिंह, कमांडेंट 1 एन सी सी बटालियन और मेजर (रि.) दीपक धवन उपनिदेशक जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग विशेष रूप से मौजूद रहे।
शहीद राजेंद्र सिंह की स्मृति में पैतृक गांव बनोर में पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने शहीद परिवार की उपस्थिति में भव्य 'शहीद स्मारक' का अनावरण किया। ग्राम पंचायत बनोर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आंजभोज के समस्त शहीद परिवार उपस्थित रहे। लेफ्टीनेंट कर्नल जगत सिंह, कमांडेंट 1 एन सी सी बटालियन और मेजर (रि.) दीपक धवन उपनिदेशक जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग विशेष रूप से मौजूद रहे। इसमें मुख्य सहयोगी के रुप में पूर्व सैनिक संगठन आंजभोज तथा भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के दर्जनों सैनिक मौजूद रहे। इस समारोह में सेकंडों ग्राम वासियों और महिलाओं के अलावा शहीद राजेंद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दर्जनों विधार्थी मौजूद रहे।
सनंद रहे कि देश रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत बनोर द्वारा विधायक निधि से निर्मित भव्य 'शहीद स्मारक' का आज विधिवत रूप से अनावरण किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर शहीदों को नमन किया। समस्त उपस्थित जनों और क्षेत्रवासियों ने शहीद को भावभीनी पुष्पचक्र व पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुखराम चौधरी स्थानीय विधायक ने विधिवत रूप से स्मारक का लोकार्पण किया और शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सुखराम चौधरी ने अपने संबोधन में पूर्व सैनिक संगठन आंजभोज और भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र की सराहना करते हुए कहा कि शहीद स्मारक केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं है, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, त्याग और बलिदान की प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज का यह कर्तव्य है कि वह शहीदों के परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहे।
ग्राम पंचायत प्रधान नीलम चौहान ने बताया कि इस स्मारक का निर्माण विधायक निधि और जनसहयोग से किया गया है, ताकि गांव के युवा अपने क्षेत्र के वीर सपूतों की शौर्यगाथा से परिचित हो सकें। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के शहीदों के परिजनों को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत देशभक्तिगान भी प्रस्तुत की गया, जिसने पूरे वातावरण को भावुक और राष्ट्रभक्तिमय बना दिया।
What's Your Reaction?


