उपलब्धि : पभार की अंजली व पायल ठाकुर बीएसएफ मे कांस्टेबल जीडी रैंक पर सिलेक्ट

मस्त भोज के पभार गांव की जहां दो बेटियों बेटियों अंजली ठाकुर और पायल ने स्पोर्ट कोटे तहत बीएसएफ के कांस्टेबल जीडी रैंक में सेलेक्ट होकर अपने मां-बाप और गांव को  खुशी प्रदान

May 3, 2025 - 14:11
 0  54
उपलब्धि : पभार की अंजली व पायल ठाकुर बीएसएफ मे कांस्टेबल जीडी रैंक पर सिलेक्ट
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई     03-05-2025

मस्त भोज के पभार गांव की जहां दो बेटियों बेटियों अंजली ठाकुर और पायल ने स्पोर्ट कोटे तहत बीएसएफ के कांस्टेबल जीडी रैंक में सेलेक्ट होकर अपने मां-बाप और गांव को  खुशी प्रदान की है। 

अंजली ठाकुर व पायल दोनों ही बहुत गरीब परिवार से संबंध रखती है। विकेश चौहान फॉरेस्ट गार्ड ने बताया की अंजली ठाकुर और पायल का स्पोर्ट खेलने का सफर राजकीय माध्यमिक पाठशाला पवार से स्टार्ट हुआ 2013,से 2016 तक शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में इसी विद्यालय से हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भाग लिया। 

उसके बाद मोर सिंगी  हैंडबॉल नर्सरी बिलासपुर मे कोच स्नेह लता व सचिन चौधरी के मार्गदर्शन में अब इस मुकाम पर पहुंची है पायल और अंजलि के चाचा विकेश चौहान  फॉरेस्ट गार्ड, किरण व जेबीटी शिक्षक वचन चौहान ने बताया कि जिस गांव में खेल के लिए ग्राउंड तक नहीं था उस समय उन परिस्थितियों में यह बच्चे नेशनल लेवल वह भी हैंडबॉल खेल में खेले हैं बहुत सारे बच्चे कामयाब हुए हैंकामयाबी की राह आसान नहीं होती,

वहीं जिला सिरमौर व मस्त भोज  पभार में दोनों बेटियों के सिलेक्शन होने पर खुशी का माहौल है लोग सोशल मीडिया पर बढ़-चढ़कर इन दोनों बेटियों को आशीर्वाद और शुभ आशीष प्रदान कर रहे हैं। पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, पंचायत बॉडी जामना ने इन बेटियों के सिलेक्शन पर खुशी व्यक्त की है और इन बेटियों के सिलेक्शन का श्रेय उसके मां-बाप और उनके कोचों को दिया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow