हिमाचल में 3 दिसंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी के आसार

प्रदेश में दिसंबर के पहले सप्ताह में मौसम के करवट बदलने के आसार नजर आ रहे हैं। राज्य के पहाड़ी इलाकों में इस दौरान बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तीन और चार दिसंबर को राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान शिमला और मनाली में भी सीजन की पहली बर्फबारी होने के आसार हैं। लंबे समय से बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे लोगों और पर्यटकों के लिए यह अच्छी खबर है।

Nov 29, 2026 - 14:32
 0  11
हिमाचल में 3 दिसंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी के आसार

प्रदेश में दिसंबर के पहले सप्ताह में मौसम के करवट बदलने के आसार नजर आ रहे हैं। राज्य के पहाड़ी इलाकों में इस दौरान बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तीन और चार दिसंबर को राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान शिमला और मनाली में भी सीजन की पहली बर्फबारी होने के आसार हैं। लंबे समय से बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे लोगों और पर्यटकों के लिए यह अच्छी खबर है। हालांकि, मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश और बर्फबारी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिसंबर को प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

चार दिसंबर को इसका दायरा बढऩे की संभावना है। इस दिन उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के साथ मध्यवर्ती इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। शिमला और मनाली में भी इसी दौरान बर्फ गिरने की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर प्रदेश के निचले और मैदानी इलाकों में तीन और चार दिसंबर को मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना के बीच प्रदेश के मैदानी इलाकों में घने कोहरे का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने 29 नवंबर से दो दिसंबर तक लगातार चार दिनों के लिए राज्य के अधिकांश निचले इलाकों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। बिलासपुर जिले में भाखड़ा बांध जलाशय के आसपास के क्षेत्रों, मंडी जिले की बल्ह घाटी और हमीरपुर जिले के सुजानपुर टिहरा सहित आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाने की आशंका है। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान लाहुल-स्पीति के ताबो में माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुकुमसेरी में माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस और केलंग में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अन्य शहरों में सेओबाग में 2.5 डिग्री सेल्सियस, बजौरा में 2.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />