राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप आयोजित, प्रदेश भर से करीब 300 पहलवानों ने लिया हिस्सा

नाहन में राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रदेशभर के महिला और पुरुष पहलवानों ने दमखम दिखाया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अजय सोलंकी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

Nov 29, 2026 - 17:08
 0  2
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 29 नवंबर : 
 
नाहन में राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रदेशभर के महिला और पुरुष पहलवानों ने दमखम दिखाया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अजय सोलंकी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

मीडिया से बात करते हुए स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का बेहतर माध्यम हैं और इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे से दूर रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों के प्रति आकर्षित करने में खेल प्रतियोगिताओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कुश्ती के उत्थान के लिए सरकार के समक्ष मांग रखने की बात भी कही साथ ही आयोजकों को इस आयोजन के लिए बधाई भी दी।

हिमाचल कुश्ती संगठन के महासचिव नरदेव शर्मा  ने बताया कि पहली बार इस राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । इससे प्रतियोगिता में प्रदेश भर से करीब 300 पहलवानों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि चैंपियनशिप का आयोजन पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला से भी कई पहलवान राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। इस तरह के आयोजनों से प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलने के साथ ही कुश्ती को बढ़ावा मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />