मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह में अदा की ईद की नमाज, मौलाना अब्दुल रऊफ ने अदा करवाई ईद की नमाज़
नाहन में आज ईद उल अजहा की नमाज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से ईदगाह मैदान में अदा की। ईद की नमाज जामा मस्जिद के मौलाना अब्दुल रऊफ की अगुवाई में अदा की गई।
नाहन 28 मई, 2026 :
मीडिया से बात करते हुए जामा मस्जिद कच्चा टैंक के मौलाना अब्दुल रऊफ ने ईद उल अजहा की सभी को मुबारकवाद दी। उन्होंने कहा कि आज ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की गई और प्रदेश और पूरे देश की अमन शांति के लिए दुआ मांगी गई। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लिए आज का दिन पवित्र कुर्बानी का दिन माना जाता है उन्होंने आह्वान किया है कि समाज के सभी लोग देश में आपसी भाईचारा बना रखे ताकि देश में खुशहाली का माहौल बना रहे।
वहीं अंजुमन इस्लामिया कमेटी नाहन के अध्यक्ष बॉबी अहमद ने सभी को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि आज का दिन मुस्लिम समुदाय के लिए इबादत का दिन है और बहुत बड़ा त्यौहार है। उन्होंने सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह त्यौहार अपने घरों में अपने परिवार के साथ हर्ष उल्लास के साथ मनाए। साथ ही कुर्बानी की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर ना करें।
What's Your Reaction?



