होल्ला मोहल्ला पर शहर में निकाला विशाल नगर कीर्तन ,  पांवटा साहिब में धूमधाम से मनाया जा रहा 342 वां होल्ला मोहल्ला

जिला सिरमौर की गुरु की नगरी पांवटा साहिब में आज 342वें होल्ला मोहल्ला का आगाज हो गया हैं। ऐतिहासिक गुरुद्वारा पांवटा साहिब से आज होला मोहल्ला को समर्पित विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जो शहर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण करते हुए देर शाम गुरुद्वारा परिसर में सम्पन्न होगा।

Mar 2, 2026 - 19:52
Mar 2, 2026 - 20:11
 0  22
होल्ला मोहल्ला पर शहर में निकाला विशाल नगर कीर्तन ,  पांवटा साहिब में धूमधाम से मनाया जा रहा 342 वां होल्ला मोहल्ला

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  02-03-2026
जिला सिरमौर की गुरु की नगरी पांवटा साहिब में आज 342वें होल्ला मोहल्ला का आगाज हो गया हैं। ऐतिहासिक गुरुद्वारा पांवटा साहिब से आज होला मोहल्ला को समर्पित विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जो शहर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण करते हुए देर शाम गुरुद्वारा परिसर में सम्पन्न होगा। 
नगर कीर्तन में पंच प्यारों की अगुवाई में निकली सुंदर गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की पालकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। मीडिया से बात करते हुए गुरुद्वारा पांवटा साहिब प्रबंधक कमेटी के मैनेजर जगीर सिंह ने बताया कि 342वें होला मोहल्ला को समर्पित गुरुद्वारा परिसर में आज से धार्मिक कार्यक्रमों का आगाज हो गया है। उन्होंने बताया कि आज सर्वप्रथम प्रातः काल अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई और इसके पश्चात गुरुद्वारा परिसर में दोपहर 1 बजे तक कीर्तन समागम आयोजित किए गए। 
उन्होंने बताया कि दोपहर बाद गुरुद्वारा परिसर से विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया हैं। जो शहर का भ्रमण करने के बाद देर शाम गुरुद्वारा परिसर पहुंचाएगा। उन्होंने बताया कि होल्ला मोहल्ला में भाग लेने के लिए बाहरी राज्यों से भी भारी संख्या में संगते पहुंच रही है जिनके ठहरने खाने पीने समेत अन्य सभी सुरक्षा के बंदोबस्त भी प्रशासन के सहयोग से किए गए हैं।
 
What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow