बनकला स्कूल के छात्रों ने तकनीकी संस्थान में प्रशिक्षण में जानी व्यवसायिक गतिविधियां

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनकला जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा के तहत व्यावसायिक विषय ऑटोमोटिव के छात्र छात्राओं के लिए ऑन जॉब प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण में 2O घंटे विद्यालय के लगभग 64 छात्रों ने धौला कुआं स्थित राजकीय बहुत तकनीकी संस्थान में प्रशिक्षण लिया।

Oct 16, 2024 - 23:56
 0  71
बनकला स्कूल के छात्रों ने तकनीकी संस्थान में प्रशिक्षण में जानी व्यवसायिक गतिविधियां
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  16-10-2024
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनकला जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा के तहत व्यावसायिक विषय ऑटोमोटिव के छात्र छात्राओं के लिए ऑन जॉब प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण में 2O घंटे विद्यालय के लगभग 64 छात्रों ने धौला कुआं स्थित राजकीय बहुत तकनीकी संस्थान में प्रशिक्षण लिया। 
संस्थान के प्रवक्ता इंजीनियर दीपक जी की देखरेख में छात्र छात्राओं को अलग अलग गाड़ियों के व्हील एलाइनमेंट , व्हील बैलेंसिंग , स्टीयरिंग टेक्नोलॉजी एवं अन्य तकनीक तथा अलग अलग तरह की मशीनों से संबंधित बेहतरीन जानकारी दी गई। तत्पश्चात संस्थान के विभाग अध्यक्ष के द्वारा बच्चों को तकनीकी शिक्षा की तरफ जाने के लिए आग्रह किया और कहा कि आने वाला समय तकनीकी शिक्षा का है। 
वोकेशनल  शिक्षा के तहत नवमी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष ऑन जॉब प्रशिक्षण , औद्योगिक प्रशिक्षण , औद्योगिक दौरा और अतिथि व्याख्यान भी करवाया जाता है। 16 वर्ष की आयु पूरी करने वाले छात्रों को प्रतिवर्ष कौशल विकास भत्ते की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। इस मौके पर विद्यालय अध्यापिका रीता जोशी और प्रशिक्षक कुलदीप ठाकुर और अंशुल शर्मा भी बच्चों के साथ मौजूद रहे यह जानकारी विद्यालय प्रधानाचार्य प्रीति तंवर के द्वारा दी गई। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow