यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 18-07-2026
जिला सिरमौर के बी.आर.सी. इंस्टीट्यूट, नाहन के विद्यार्थियों ने JEE Main और NDA में सफलता के बाद अब NEET-UG परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। 17 जुलाई को घोषित परिणाम में संस्थान के 10 विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। संस्थान के अनुसार अवंतिका ने 531 अंक प्राप्त कर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया।
वहीं आस्था ने 465, मदिया 450 , सोहाली ने 446 , अर्नव ने 446, तनिष्का ने 408 तथा वंशिका ने 408 अंक प्राप्त किए। इसके अलावा आयुष , प्रियल , प्रांजल और काशवी ने भी अच्छे अंकों के साथ NEET परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। बीआरसी इंस्टीट्यूट के समन्वयक पवन कुमार ममगाई ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि बीआरसी इंस्टीट्यूट सिरमौर जिले का एक अग्रणी कोचिंग संस्थान है, जहां मेडिकल, इंजीनियरिंग, NDA, B.Sc. Nursing तथा पैरामेडिकल जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी करवाई जाती है और हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी सफलता प्राप्त करते हैं। उन्होंने बताया कि आगामी JEE और NEET परीक्षाओं की तैयारी के लिए Dropper Batch एवं Test Series भी शीघ्र शुरू की जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन और परीक्षा अभ्यास मिल सके।