राष्ट्रीय कौशल योग्यता के तहत छात्रों का भ्रमण , स्कूल के छात्रों ने जानी टेलीकॉम और साइबर क्राइम से जुड़ी जानकारियां 

राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा कार्यक्रम के तहत शिक्षा खंड नाहन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाबल के बाग के 10 वोकेशनल के छात्रों ने जिला मुख्यालय नाहन में विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। छात्र 4 दिनों से यहाँ अलग अलग विषयों पर जानकारी जुटाएँगे। स्कूल की वोकेशनल टीचर पुनीता शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा कार्यक्रम के तहत स्कूल के वोकेशनल छात्रों का 4 दिवसीय भ्रमण करवाया जा रहा है

Dec 11, 2025 - 19:28
Dec 11, 2025 - 19:58
 0  16
राष्ट्रीय कौशल योग्यता के तहत छात्रों का भ्रमण , स्कूल के छात्रों ने जानी टेलीकॉम और साइबर क्राइम से जुड़ी जानकारियां 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  11-12-2025
राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा कार्यक्रम के तहत शिक्षा खंड नाहन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाबल के बाग के 10 वोकेशनल के छात्रों ने जिला मुख्यालय नाहन में विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। छात्र 4 दिनों से यहाँ अलग अलग विषयों पर जानकारी जुटाएँगे। स्कूल की वोकेशनल टीचर पुनीता शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा कार्यक्रम के तहत स्कूल के वोकेशनल छात्रों का 4 दिवसीय भ्रमण करवाया जा रहा है इस दौरान आज छात्रों को बताया गया टेलीकॉम सेक्टर कैसे काम करता है और इसके क्या क्या कार्य है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व पीजी कॉलेज नाहन में छात्र छात्राओं को साईबर क्राइम और लैब  से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाई गई। 
स्कूल की छात्राओं ने बताया कि इस 4 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग के दौरान उन्हें साइबर और टेलीकॉम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है जिसके बारे में उन्हें पहले कोई जानकारी नहीं थी उन्होंने इस ऑन जॉब ट्रेनिंग को बेहद महत्वपूर्ण बताया। प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणात्मक, आधुनिक, संस्कारयुक्त तथा व्यवसायिक शिक्षा उपलब्ध करवा रही है, जिसके तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अन्य विषयों के अतिरिक्त व्यावसायिक विषय की भी शिक्षा दी जा रही है। प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाबल का बाग अजीत चौहान ने बताया कि विद्यालय में इस शैक्षणिक सत्र से कक्षा 9वीं तथा 11वीं के 19 विद्यार्थी टेलीकॉम विषय की भी पढाई कर रहे है, जिन्हें अन्य विषयों के साथ-साथ व्यावसायिक विषय भी पढाया जा रहा है। 
जिससे विद्यार्थियों के कौशल को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने  बताया कि इस विषय के विद्यार्थियों को ऑन जॉब ट्रेनिंग (ओ.जे.टी.) के तहत विशेष कोर्स करवाया जाता है। अजीत चौहान ने बताया कि जाबल का बाग के 11वीं कक्षा के 10 विद्यार्थी गत 9 दिसंबर से 12 दिसम्बर तक ओ.जे.टी. के तहत चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि 9 तथा 10 दिसम्बर को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में इन विद्यार्थियों को कंप्यूटर विषय के तहत हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, साइबर क्राइम, साइबर सिक्योरिटी तथा सेफ्टी तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की विस्तृत जानकारी सहायक प्रोफेसर सचिन पंडित ने दी।

टेलीकॉम ट्रेनर पुनीता शर्मा ने बताया कि आज विद्यार्थियों को नियों कम्यूनेशन नया बाजार नाहन में माइक्रोवेव, ऑप्टिकल फाइबर, इंटरनेट, ओ.टी.डी. आर सहित दूरसंचार के अन्य उपकरणों की जानकारी दी गई तथा 12 दिसम्बर को भी विद्यार्थियों के यहां टेलीकॉम विषय से संबंधित ऑन जॉब ट्रेनिंग के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रवक्ता कम्प्यूटर साइंस निशा कुमारी तथा प्रवक्ता हिन्दी पूनम कुमारी भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow