धौलाकुआं में तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, महिला चालक के खिलाफ केस दर्ज
थाना माजरा क्षेत्र के धौलाकुआं में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना माजरा क्षेत्र के धौलाकुआं में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने महिला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हादसे के बाद परिजन पुष्पेन्द्र को इलाज के लिए नाहन अस्पताल व वंश को CH पांवटा साहिब ले गए। वंश को CH पांवटा साहिब से बड़े अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन देहरादून ले जाते समय रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।
शिकायत के अनुसार यह हादसा कार चालक महिला द्वारा वाहन को तेज रफ्तार, लापरवाही से व गलत दिशा में चलाकर टक्कर मारने से हुआ है। कार चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है तथा तफ्तीश जारी है।
What's Your Reaction?