शिक्षक राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त आधार , भाजपा संगठन के सभी प्रकोष्ठ कर रहे  बेहतरीन कार्य : डॉ. राजीव बिंदल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सिरमौर जिला भाजपा कार्यालय, नाहन में आयोजित जिला भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। अपने संबोधन में डॉ. बिंदल ने कहा कि अध्यापक समाज का मार्गदर्शक होता है। वह केवल शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि समाज में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभावना का भी संचार करता है

Aug 2, 2026 - 18:55
Aug 2, 2026 - 19:40
 0  32
शिक्षक राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त आधार , भाजपा संगठन के सभी प्रकोष्ठ कर रहे  बेहतरीन कार्य : डॉ. राजीव बिंदल
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  02-08-2026
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सिरमौर जिला भाजपा कार्यालय, नाहन में आयोजित जिला भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। अपने संबोधन में डॉ. बिंदल ने कहा कि अध्यापक समाज का मार्गदर्शक होता है। वह केवल शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि समाज में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभावना का भी संचार करता है। 
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में शिक्षक वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है और भविष्य में भी यह भूमिका और अधिक प्रभावी होगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा, सेवा, समर्पण और जनसंपर्क के विभिन्न आयामों की जानकारी मिलती है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन के सभी प्रकोष्ठों को आपसी समन्वय, अनुशासन और टीम भावना के साथ और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करना होगा, ताकि प्रत्येक बूथ तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। 
डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है तथा आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार की विदाई तय है। इस अवसर पर सिरमौर पच्छाद की विधायक रीना कश्यप , पूर्व विधायल शिलाई बलदेव तोमर , जिला प्रभारी डॉ. संजय ठाकुर , सह प्रभारी राकेश डोगरा, जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, समस्त प्रकोष्ठों के संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ संयोजक रुषोत्तम शर्मा , जिला उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, जिला महामंत्री तपेन्दर शर्मा एवं  रणबीर सिंह सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक, सह-संयोजक तथा जिला एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow