नाहन में SIU की कार्रवाई, 6.24 ग्राम चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार
SIU नाहन की टीम द्वारा गश्त और मादक पदार्थ अधिनियम के तहत सूचनाएं एकत्र करने के दौरान एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति, बिन्दु शाही, जो कालाआम्ब क्षेत्र में रह रहा है, लंबे समय से चिट्टा/स्मैक बेचने के अवैध धंधे में संलिप्त है और उस दिन नेचर पार्क के पास सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में खड़ा है।
नाहन 26 अप्रैल :

सूचना मिलते ही SIU टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नेचर पार्क के समीप उक्त व्यक्ति को काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान बिन्दु शाही उम्र 36 वर्ष पुत्र स्वर्गीय श्री पदम बहादुर शाही, निवासी गांव कोडला, डाकघर चित्रारी, तहसील व जिला चम्बा हिमाचल प्रदेश, , वर्तमान निवास शिवालिक कॉलोनी, हिमालयन कॉलेज के पास, कालाआम्ब के रूप में बताई।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 6.24 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नाहन में NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लाया था और इसे किसे बेचने की योजना बना रहा था, ताकि इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ कर अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।
What's Your Reaction?