खजुरना पुल के पास बस और ट्रक की टक्कर में शीशा तोड़कर निकाले यात्री

Apr 26, 2026 - 19:57
Apr 26, 2026 - 20:52
 0  34
खजुरना पुल के पास बस और ट्रक की टक्कर में शीशा तोड़कर निकाले यात्री

नाहन : 26 - 04 - 2026 : 

रविवार को जिला सिरमौर के नाहन क्षेत्र में  नेशनल हाईवे-07 पर खजुरना पुल के   पास एक सड़क हादसा होते-होते टल गया। उत्तराखंड परिवहन की एक  बस और एक ट्रक के बीच टक्कर   हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया गया कि बस में लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद बस का दरवाजा जाम हो गया और यात्री अंदर फंस गए। हालात को देखते हुए बस के सामने के शीशे का एक हिस्सा तोड़कर यात्रियों को एक-एक करके सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस पांवटा साहिब से दोसड़का की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी ओर से आ रहा एक लोडेड ट्रक सड़क किनारे खड़े खराब वाहन को पार कर रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि बस चालक द्वारा समय पर साइड न देने की वजह से यह स्थिति बनी।

टक्कर से बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और यात्री घबरा गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए कंडक्टर साइड का शीशा तोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow