पूर्व सैनिक निदेशालय ने पुलिस कांस्टेबल के पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया का शेड्यूल जारी

प्रदेश पूर्व सैनिक निदेशालय ने पुलिस कांस्टेबल के पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। पूर्व सैनिक निदेशालय के माध्यम से 123 पदों पर भर्ती की जा रही है

Aug 19, 2025 - 13:23
Aug 19, 2025 - 13:24
 0  59
पूर्व सैनिक निदेशालय ने पुलिस कांस्टेबल के पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया का शेड्यूल जारी

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर     19-08-2025

प्रदेश पूर्व सैनिक निदेशालय ने पुलिस कांस्टेबल के पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। पूर्व सैनिक निदेशालय के माध्यम से 123 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें सामान्य श्रेणी के 74, अन्य पिछड़ा वर्ग के 16, अनुसूचित जाति के 24 और अनुसूचित जनजाति के कुल नौ पदों पर साक्षात्कार प्रक्रिया होगी। 

12 जिलों के लिए निदेशालय ने साक्षात्कार के लिए तिथियां निर्धारित कर दी हैं। साक्षात्कार प्रक्रिया में वही पूर्व सैनिक भाग ले सकते हैं जो 1 जनवरी 2022 से 1 जनवरी 2024 के बीच सेवानिवृत्त हुए हैं। पूर्व सैनिकों के लिए दसवीं पास होना अनिवार्य है। बिलासपुर के सभी रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत पूर्व सैनिकों के लिए 26 अगस्त, हमीरपुर के लिए 27, ऊना के लिए 28 अगस्त को स्क्रीनिंग प्रक्रिया होगी।

मंडी जिले के रोजगार कार्यालय जोगिंद्रनगर, धर्मपुर, गोहर, करसोग, सरकाघाट के लिए 29, सुंदरनगर, पधर, नेरचौक, बालीचौकी, थुनाग में 30 अगस्त, सोलन के सभी रोजगार कार्यालयों में 1 सितंबर, कांगड़ा के धर्मशाला, कांगड़ा, पालमपुर, देहरा, नुरपूर बरोह, बैजनाथ ज्वाली में 2 सिंतबर, फतेहपुर, नगरोटा सूरियां, नगरोटा बगवां, ज्वालामुखी, कसवाड़ कोटला, इंदौरा और लंबागांव में 5, सिरमौर के सभी रोजगार कार्यालयों में 6, चंबा 8, शिमला 9, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के सभी रोजगार कार्यालयों में 10 सितंबर को पूर्व सैनिकों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया होगी। 

जिन जिलों में सड़कें बंद होने के कारण पूर्व सैनिक साक्षात्कार में भाग नहीं ले सकेंगे। उनके लिए 11 सितंबर को साक्षात्कार प्रक्रिया होगी। इसके लिए पूर्व सैनिकों को तहसीलदार अथवा एसडीएम से एक प्रमाण पत्र इस संबंध में देना होगा।

पूर्व सैनिक निदेशालय ने पुलिस कांस्टेबल के पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रदेशभर में 123 पदों पर भर्ती की जा रही है। जिसमें सामान्य श्रेणी के 74, अन्य पिछड़ा वर्ग के 16, अनुसूचित जाति के 24 और अनुसूचित जनजाति के कुल नौ पदों पर साक्षात्कार प्रक्रिया होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />