उपलब्धि : प्रदेश की बेटी श्रुति ने बैंकॉक में एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 75 कि.ग्रा भार वर्ग में भारत को दिलाया कांस्य पदक 

किन्नौर जिले की चांसू गांव की बेटी श्रुति ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। श्रुति ने बैंकॉक में 1 से 12 अगस्त तक आयोजित यूथ अंडर-22 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 75 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता

Aug 15, 2025 - 12:58
Aug 15, 2025 - 13:03
 0  7
उपलब्धि : प्रदेश की बेटी श्रुति ने बैंकॉक में एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 75 कि.ग्रा भार वर्ग में भारत को दिलाया कांस्य पदक 

यंगवार्ता न्यूज़ - किन्नौर     15-08-2025

किन्नौर जिले की चांसू गांव की बेटी श्रुति ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। श्रुति ने बैंकॉक में 1 से 12 अगस्त तक आयोजित यूथ अंडर-22 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 75 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता है।

इससे पहले श्रुति ने पुणे में आयोजित ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह पक्की की थी। उनके दमदार खेल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराया है। श्रुति के बेसिक कोच ओपिंद्र सिंह हैं और श्रुति अब सांगला से 5वीं अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज बनी हैं। 

श्रुति जेएसडब्ल्यू के शिखर प्रोग्राम की ओर से समर्थित बॉक्सर हैं, जो उन्हें खेल संबंधी विभिन्न सुविधाएं प्रदान करता है। जेएसडब्ल्यू परियोजना प्रमुख कौशिक मौलिक ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। श्रुति की माता सीता देवी ने बेटी की सफलता पर गर्व जताया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow