बीबीएन के होटल में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ , सात लड़कियां रेस्क्यू

सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के रोपड़ रोड पर सैनी माजरा में स्थित भूपेंद्रा होटल में पुलिस ने अवैध देह व्यापार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर नालागढ़ थाना प्रभारी राकेश रॉय की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने होटल पर छापेमारी की, जिसमें सात लड़कियों को अवैध देह व्यापार से रेस्क्यू किया गया। इस ऑपरेशन के दौरान दो व्यक्तियों जो खुद को होटल के कर्मचारी बता रहे थे को हिरासत में लिया गया

Aug 4, 2025 - 21:28
 0  174
बीबीएन के होटल में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ , सात लड़कियां रेस्क्यू
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
रजनीश ठाकुर - बीबीएन  04-08-2025
सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के रोपड़ रोड पर सैनी माजरा में स्थित भूपेंद्रा होटल में पुलिस ने अवैध देह व्यापार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर नालागढ़ थाना प्रभारी राकेश रॉय की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने होटल पर छापेमारी की, जिसमें सात लड़कियों को अवैध देह व्यापार से रेस्क्यू किया गया। इस ऑपरेशन के दौरान दो व्यक्तियों जो खुद को होटल के कर्मचारी बता रहे थे को हिरासत में लिया गया। हालांकि होटल मालिक समेत अन्य मैनेजमेंट कर्मचारी मौके से फरार हो गए। 
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार यह रेड गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पता चला था कि भूपेंद्रा होटल में लंबे समय से अवैध देह व्यापार का धंधा चल रहा था। रेड के दौरान पुलिस ने सात लड़कियों को सुरक्षित निकाला , जिन्हें कथित तौर पर इस गैरकानूनी गतिविधि में जबरन शामिल किया गया था। हिरासत में लिए गए कर्मचारियों से पूछताछ जारी है, ताकि इस सेक्स रैकेट के पीछे के मास्टरमाइंड और अन्य संलिप्त लोगों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित अपराध का मामला हो सकता है, और जांच में सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। 
मामले की पुष्टि करते हुए नालागढ़ के डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि नालागढ़ के एक होटल से  सात लड़कियों को रेस्कयू है। उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी जानकारी और तथ्यों का खुलासा 5 अगस्त को सुबह 10 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने यह भी बताया कि रेस्क्यू की गई लड़कियों की सुरक्षा और पुनर्वास के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं और उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। यह घटना नालागढ़ जैसे औद्योगिक क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सवाल उठाती है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow