अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की मदद करना वक्फ बोर्ड और प्रदेश सरकार का मकसद : नासिर रावत

जिला मुख्यालय नाहन में आज वक्फ बोर्ड के जिला कल्याण कार्यालय का उद्घाटन वक्फ बोर्ड हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष नासिर रावत ने किया। इस कार्यालय के खुलने से वक्फ बोर्ड द्वारा प्रदेश भर में मुस्लिम समुदाय के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जिला स्तर पर लोगों को मिल सकेगा

Mar 5, 2026 - 19:31
 0  19
अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की मदद करना वक्फ बोर्ड और प्रदेश सरकार का मकसद : नासिर रावत
 
यंगवार्ता न्यूज़- नाहन  05-03-2026
जिला मुख्यालय नाहन में आज वक्फ बोर्ड के जिला कल्याण कार्यालय का उद्घाटन वक्फ बोर्ड हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष नासिर रावत ने किया। इस कार्यालय के खुलने से वक्फ बोर्ड द्वारा प्रदेश भर में मुस्लिम समुदाय के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जिला स्तर पर लोगों को मिल सकेगा। 
इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष नासिर रावत ने कहा कि नाहन में खुले इस जिला कल्याण कार्यालय के माध्यम से मुस्लिम समुदाय के लोगों को वक्फ बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वक्फ बोर्ड द्वारा प्रदेश में करीब 15 अलग-अलग योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना है। 
नासिर रावत ने बताया कि यह कल्याण कार्यालय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा, जहां लोग अपनी समस्याएं और आवेदन लेकर आ सकेंगे। इसके अलावा सप्ताह में एक दिन वह स्वयं लोगों की समस्याएं सुनेंगे और जिला प्रशासन तथा प्रदेश सरकार के सहयोग से उनका समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड और प्रदेश सरकार का मकसद समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow