सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त होने से लंबे समय से नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड 

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में लंबे समय से रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त चल रहा है। जिसके चलते यहां अल्ट्रासाउंड नही हो पा रहे है। अल्ट्रासाउंड ना होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा

Nov 21, 2024 - 13:56
Nov 21, 2024 - 14:59
 0  52
सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त होने से लंबे समय से नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड 

लोगों को निजी स्वास्थ्य संस्थानों पर महंगे दामों पर करवाने पड़ रहे अल्ट्रासाउंड

यंगवार्ता न्यूज़  - पांवटा साहिब    21-11-2024

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में लंबे समय से रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त चल रहा है। जिसके चलते यहां अल्ट्रासाउंड नही हो पा रहे है। अल्ट्रासाउंड ना होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाएं झेल रही है जो निजी स्वास्थ्य संस्थानों पर महंगे दामों पर अल्ट्रासाउंड करवाने को मजबूर है। 

दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग लगातार जल्द से जल्द रिक्त पड़े पद को भरने की दावे कर रहा है। मीडिया से रूबरू हुए जिला के सीएमओ  डॉक्टर अजय पाठक ने बताया कि पांवटा सिविल  अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली है एक डॉक्टर को सरकार द्वारा अस्पताल में तैनात किया गया था लेकिन वह भी यहां से कुछ समय बाद छोड़ गए। 

अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद भरने को लेकर प्रदेश सरकार से बात चल रही है। हालही में रेडियोलॉजिस्ट को लेकर की गई ट्रेनिंग के बाद एक डॉक्टर को यहां भेजा गया। लेकिन वह भी छुट्टी पर चले गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही यहां रेडियोलॉजिस्ट का पद भरा जाएगा और गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />