विधानसभा उपाध्यक्ष ने बोगधार में 55 लाख रुपए के किये लोकार्पण

Feb 8, 2025 - 20:09
 0  22
विधानसभा उपाध्यक्ष ने बोगधार में 55 लाख रुपए के किये लोकार्पण

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     08-02-2025

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने बोगधार में 28 लाख रुपए से निर्मित डॉ वाई एस परमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  के अतिरिक्त भवन तथा 27 लाख रुपए से बने वन खंड अधिकारी कार्यालय एवं आवास भवन का लोकार्पण किया।

जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करवाने के निरंतर प्रयास कर रही है ताकि स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा के गिरते स्तर में सुधार किया जा सके।

उन्होंने कहा कि आपदा के समय सीमित संसाधनों के चलते मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने और मंत्रिमंडल के प्रयासों से सरकार को चलाने का प्रयास किया। उस समय हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार से आपदा परिवारों के लिए राहत राशि उपलब्ध करवाने की मांग की परन्तु केंद्र सरकार से हमें कोई सहायता प्राप्त नहीं हुई।

इसके उपरांत विधानसभा उपाध्यक्ष ने आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना  और अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके पर कर दिया गया तथा शेष शिकायतों को शीघ्र निपटान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। इससे पहले उप निदेशक, उच्चतर शिक्षा नाहन हिमेंद्र बाली व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोगधार के प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि को शाल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर तपेंद्र चौहान, मित्र सिंह तोमर, बलबीर सिंह,  तेजेन्द्र कमल, पृथ्वी राज चौहान,एसडीएम संगडाह सुनील कायथ, तहसीलदार संगडाह, वन रेंज अधिकारी बोगधार शमशेर ठाकुर विभिन्न पंचायतों, महिला  मंडलों के प्रधानों के अतिरिक्त अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी  उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow