यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 09-02-2026
जिला मुख्यालय नाहन स्थित होमगार्ड के प्रशिक्षण केंद्र में सिरमौर जिला के युवाओं को सिविल डिफेंस कोर्स करवाए जा रहे हैं। आने वाले समय में सिविल डिफेंस कोर्स कर रहे युवा किसी भी आपदा के समय में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। आज यहां 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मीडिया से बात करते हुए कमांडेंट होमगार्ड टीआर शर्मा ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय के निर्देशानुसार युवाओं को सिविल डिफेंस कोर्स करवाए जा रहे है।
सिरमौर जिला में लक्ष्य के मुताबिक 1000 से अधिक युवाओं को यह कोर्स करवाया जाएगा। उन्होंने कहा यह युवा आने वाले समय में सिविल डिफेंस कोर्स करने के बाद किसी भी आपदा में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे , क्योंकि इन्हें अपने क्षेत्र के बारे में समय पूरी जानकारी रहती है। ऐसे में प्रशिक्षण हासिल करने के बाद यह अनुभवी तरीके से आपदा में अपना रोल निभा पायेंगे और मौके पर पहुंचने वाली आपदा टीमों के साथ यह अपनी भूमिका निभाते नजर आएंगे।
उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस कोर्स कर चुके युवा स्थानीय पंचायती प्रतिनिधियों के साथ भी संपर्क में रहेंगे ताकि किसी भी आपदा के समय में पंचायत प्रतिनिधि इनसे संपर्क कर सके। मुख्य रूप से फायर फाइटिंग , नेचुरल और मैन मेड डिजास्टर , फर्स्ट एड और किसी हमले के बाद पैदा होने वाली स्थितियों और बचाव जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।