विद्युत उपमंडल धौला कुआं के ग्राम पुरुवाला में कल रात से बिजली सप्लाई ठप्प

जिला सिरमौर के विद्युत उपमंडल धौलाकुआं के ग्राम पुरुवाला में संपर्क मार्ग के बीचो-बीच लगे बिजली के बोल बीती देर रात एक भारी भरकम वाहन द्वारा क्षतिग्रस्त

Jun 3, 2025 - 16:06
 0  32
विद्युत उपमंडल धौला कुआं के ग्राम पुरुवाला में कल रात से बिजली सप्लाई ठप्प
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

भारी भरकम वाहन ने यहां लगे बिजली पोल किए ध्वस्त, बिजली लाइनें टूटी

विभाग की लापरवाही, अवगत करवाने के बाद भी नही हुई कार्रवाई

यंगवार्ता न्यूज़ - धौलाकुआं     03-06-2025

जिला सिरमौर के विद्युत उपमंडल धौलाकुआं के ग्राम पुरुवाला में संपर्क मार्ग के बीचो-बीच लगे बिजली के बोल बीती देर रात एक भारी भरकम वाहन द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिए गए। जिसके बाद से क्षेत्र में बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप होकर रह गई है। क्षेत्र के सैकड़ो लोग देर रात से  अंधेरे में है। 

मीडिया से बात करते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि बीती रात यहां एक भारी भरकम वाहन द्वारा सड़क के बीचों बीच लगे बिजली के खम्बों को टक्कर मारने के बाद ध्वस्त कर दिया गया।  जिसके चलते क्षेत्र में बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप्प होकर रह गई। देर रात से यहां ना तो बिजली के क्षतिग्रस्त खम्बों को मुख्य मार्ग से हटाया गया और ना ही इधर-उधर फैली विद्युत लाइनों को दुरुस्त किया गया है। 

उन्होंने बताया कि विभाग को अवगत करवाया गया हैं।  बावजूद इसके भी मौके पर कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा है । उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सैकड़ो परिवार देर रात से अंधेरे में है और बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप्प पड़ी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow