प्रदेश के कई भागों में बारिश का दाैर लगातार जारी,वहीं लाहाैल की चोटियों पर जून में भी बर्फबारी जारी 

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का दाैर लगातार जारी है। जिला कुल्लू में मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश दर्ज की गई। वहीं लाहाैल की चोटियों पर जून में भी बर्फबारी जारी

Jun 3, 2025 - 16:10
Jun 3, 2025 - 16:17
 0  39
प्रदेश के कई भागों में बारिश का दाैर लगातार जारी,वहीं लाहाैल की चोटियों पर जून में भी बर्फबारी जारी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला     03-06-2025

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का दाैर लगातार जारी है। जिला कुल्लू में मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश दर्ज की गई। वहीं लाहाैल की चोटियों पर जून में भी बर्फबारी जारी है। इससे मौसम ठंडा हो गया है। लोग फिर से गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए हैं। 

कुल्लू में बारिश के चलते सुबह लोगों को आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्यार्थियों के साथ सरकारी और निजी क्षेत्र में सेवारत कर्मचारियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। शिमला में भी बीती रात को तेज बारिश दर्ज की गई। 

कई स्थानों पर ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। बीती रात को स्लापड़ में 25.2, मुरारी देवी 22.6, कुफरी 19.0, करसोग 16.3, गुलेर 15.8, पंडोह 13.5, सुंदरनगर 12.4, शिमला 12.3, घाघस 12.0, शिलारू 12.0 व गोहर में 11.0 मिलीमीटर बारिश हुई। 

 माैसम विभाग के अनुसार 3 और 4 जून को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि 5 जून को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। 6 जून को उच्च पर्वतीय अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।  इसके बाद पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 

अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने ने के आसार हैं। वहीं राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow