हिमाचल के छह जिलों में चार दिन शीतलहर जारी रहने का अलर्ट जारी 

हिमाचल प्रदेश के निचले पहाड़ी, मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आगामी सात दिनों तक शीतलहर जारी रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों के दाैरान ऊना, सुंदरनगर, हमीरपुर, मंडी और चंबा में शीतलहर दर्ज

Dec 20, 2024 - 18:30
 0  37
हिमाचल के छह जिलों में चार दिन शीतलहर जारी रहने का अलर्ट जारी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     20-12-2024

हिमाचल प्रदेश के निचले पहाड़ी, मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आगामी सात दिनों तक शीतलहर जारी रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों के दाैरान ऊना, सुंदरनगर, हमीरपुर, मंडी और चंबा में शीतलहर दर्ज की गई। 

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी जिले के कुछ भागों में 24 दिसंबर तक शीतलहर जारी रहने का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उधर, 22 दिसंबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। 27 दिसंबर एक और  पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। 

इसके प्रभाव से राज्य के चंबा, लाहाैल-स्पीति व किन्नाैर जिले में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। विभाग के अनुसार 23 और 26 दिसंबर को ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। अन्य भागों में 26 दिसंबर तक माैसम साफ बना रहने की संभावना है।

शिमला में न्यूनतम तापमान 2.5, सुंदरनगर 1.6, भुंतर -1.0, कल्पा -3.5, धर्मशाला 5.5, ऊना 0.7, नाहन 6.1, पालमपुर 2.0, मनाली -1.1, कांगड़ा 4.4, मंडी 3.2, बिलासपुर 4.4, हमीरपुर 2.7, चंबा 2.4, जुब्बड़हट्टी 3.8, कुफरी 1.9, कुकुमसेरी -6.6, नारकंडा 5.7, भरमाैर 0.5, रिकांगपिओ -0.9, सेऊबाग -1.2, धाैलाकुआं 3.8, बरठीं 2.4, समदो -6.4, पांवटा साहिब 7.0, सराहन 4.3, देहरा गोपीपुर 5.0, ताबो -11.3 और बजाैरा में -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow