ऑनलाइन रिकार्ड किया जाए दुग्ध संयंत्रों में दूध प्रापण और अन्य डेटा , मिल्कफेड की समीक्षा बैठक में सीएम ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश सहकारी दुग्ध उत्पादक प्रसंघ सीमित (मिल्कफेड) की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी दुग्ध संयंत्रों में दूध प्रापण और अन्य डेटा का ऑनलाइन रिकॉर्ड बनाया जाएगा। उन्होंने प्रसंघ की गतिविधियों को सशक्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रसंघ के सभी उत्पादों में गुणात्मक मानक सुनिश्चित करने के समुचित उपायों का पालन किया जाए। उन्होंने ढगवार दुग्ध संयंत्र के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि इससे कांगड़ा , हमीरपुर , चम्बा और ऊना जिले के किसानों की आर्थिकी को संबल मिलेगा
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश सहकारी दुग्ध उत्पादक प्रसंघ सीमित (मिल्कफेड) की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी दुग्ध संयंत्रों में दूध प्रापण और अन्य डेटा का ऑनलाइन रिकॉर्ड बनाया जाएगा। उन्होंने प्रसंघ की गतिविधियों को सशक्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रसंघ के सभी उत्पादों में गुणात्मक मानक सुनिश्चित करने के समुचित उपायों का पालन किया जाए। उन्होंने ढगवार दुग्ध संयंत्र के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि इससे कांगड़ा , हमीरपुर , चम्बा और ऊना जिले के किसानों की आर्थिकी को संबल मिलेगा।
What's Your Reaction?



