उम्मीद फाउंडेशन ने महिलाओं को बताया पानी के संग्रहण और उपयोग की महत्ता , नाहन में जागरूकता शिविर आयोजित 

उम्मीद फाउंडेशन द्वारा रानीताल स्थित आंगनबाड़ी में पानी के संग्रहण और उपयोग को लेकर गृहणियों के बीच जागरूकता लाने के लिए बैठक का आयोजन किया। इस मौके पर लगभग 15 परवारों की गृहणियां उपस्थित रहीं और उन्हें जल के सदुपयोग और संचय के तरीकों के बारे में बताया गया। उम्मीद फाउंडेशन के अध्यक्ष जावेद उल्फ़त ने महिलाओं को जागरूकता प्रदान करते हुए बारिश के पानी को इकट्ठा कर के उपयोग में लाने के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी

Jun 16, 2025 - 15:47
Jun 16, 2025 - 15:51
 0  6
उम्मीद फाउंडेशन ने महिलाओं को बताया पानी के संग्रहण और उपयोग की महत्ता , नाहन में जागरूकता शिविर आयोजित 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  16-06-2025
उम्मीद फाउंडेशन द्वारा रानीताल स्थित आंगनबाड़ी में पानी के संग्रहण और उपयोग को लेकर गृहणियों के बीच जागरूकता लाने के लिए बैठक का आयोजन किया। इस मौके पर लगभग 15 परवारों की गृहणियां उपस्थित रहीं और उन्हें जल के सदुपयोग और संचय के तरीकों के बारे में बताया गया। उम्मीद फाउंडेशन के अध्यक्ष जावेद उल्फ़त ने महिलाओं को जागरूकता प्रदान करते हुए बारिश के पानी को इकट्ठा कर के उपयोग में लाने के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। 
साथ ही बदलते पर्यावरण और ग्लोबल वार्मिंग से आने वाले जल संकट और बचाव को लेकर विस्तार में बताया। उन्होंने कहा कि उम्मीद फाउंडेशन के द्वारा जल बचाओ , जीवन बचाओ नाम से जल संवर्धन और संचय हेतु जागरूकता फैलाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। 
जागरूकता बैठक में संस्था की ट्रस्टी मोमिना ने भी अपने विचार रखे और बताया कि संस्था द्वारा आयोजित जल बचाओ , जीवन बचाओ का उद्देश्य लोगों में पानी की उपयोगिता , वर्तमान परिस्थिति और संवर्धन के उपायों के बारे में जागरूकता लाकर भविष्य को बचाना है। इस अवसर पर मीना शर्मा , मीरा जोशी , नीलम बंसल , प्रियंका शर्मा , सुमन शर्मा , प्रियंका सैनी , सुल्ताना , बल्किश बानो , रुखसाना और  सुहानी आदि उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow