जूनियर हैंडबॉल नेशनल चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी पांवटा साहिब की चार खिलाड़ी , बिहार में होगी स्पर्धा 

सिरमौर जिला की ग्राम पंचायत कोटडी व्यास के चार खिलाड़ी छात्राएं हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तहत 47वीं जूनियर हैंडबॉल नेशनल चैंपियनशिप जो की नवादा बिहार में 18 से 22 जून तक होनी है में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। पिछले महीने 15 , 16 मई को सुंदरनगर मंडी में संपन्न हुई ओपन हैंडबॉल चैंपियनशिप मे सिरमौर टीम का अच्छा प्रदर्शन रहा  व बेस्ट फोर में अपना स्थान बनाया जिसके बलबूते पर चार खिलाड़ी छात्राओं का राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु सिलेक्शन हुआ।

Jun 16, 2025 - 15:49
Jun 16, 2025 - 15:53
 0  25
जूनियर हैंडबॉल नेशनल चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी पांवटा साहिब की चार खिलाड़ी , बिहार में होगी स्पर्धा 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  16-06-2025
सिरमौर जिला की ग्राम पंचायत कोटडी व्यास के चार खिलाड़ी छात्राएं हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तहत 47वीं जूनियर हैंडबॉल नेशनल चैंपियनशिप जो की नवादा बिहार में 18 से 22 जून तक होनी है में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। पिछले महीने 15 , 16 मई को सुंदरनगर मंडी में संपन्न हुई ओपन हैंडबॉल चैंपियनशिप मे सिरमौर टीम का अच्छा प्रदर्शन रहा  व बेस्ट फोर में अपना स्थान बनाया जिसके बलबूते पर चार खिलाड़ी छात्राओं का राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु सिलेक्शन हुआ। 
अब यह खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व नवादा बिहार में करेंगी। इन खिलाड़ियों में उपली कोटडी से रूबी पुत्री दिनेश कुमार , जोया पुत्री शाहीद चन्दपुर , स्नेहा पुत्री हेमराज व महक पुत्री मुलख राज निचली कोटड़ी का राष्ट्रिय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इनके सलेक्शन से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं इनके सिलेक्शन पर सिरमौर हैंडबॉल संगठन के प्रेसिडेंट वीरेंद्र शर्मा  , सचिव हुकम शर्मा व सभी कार्यकारी सदस्यों ने खिलाड़ी छात्राओं को बधाई दी है। वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि यह सिरमौर के लिए गर्व का विषय की चार लड़कियां राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व नवादा बिहार में करेंगी। 
वही ग्राम पंचायत प्रधान कोटडी व्यास सुरेश कुमार ने खिलाड़ी छात्राओं का राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु सिलेक्शन होने पर इन खिलाड़ी छात्राओं को व इनके पैरेंट्स को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारी पंचयात ही नहीं पूरे जिला सिरमौर के लिए यह हर्ष का विषय है। खेलों के क्षेत्र में कोटड़ी व्यास दिन प्रतिदिन नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसके लिए विशेष बधाई के पात्र उनके कोच व शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी है। वही धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि इन खिलाड़ी छात्राओं ने राज्य स्तरीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मंडी में संपन्न हुई।  
राज्य स्तरीय स्पर्धा में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था और उम्मीद है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वही नवादा बिहार में अक्षित संख्यान बिलासपुर , अवंतिका मंडी , धर्मेंद्र चौधरी कोटडी व्यास सिरमौर , कोच , सहायक कोच , मैनेजर की भूमिका में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वही इस उपलब्धि पर रिटायर्ड प्रिंसिपल अजय शर्मा ने भी इन खिलाड़ियों और उनके पेरेंट्स , कोच और कोटडी ब्यास की समस्त ग्रामवासियो को विशेष बधाई दी है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow