कहासुनी के बीच पत्नी ने दिया धक्का, डंगे से नीचे गिरा बुजुर्ग, टांडा अस्पताल में तोड़ा दम

हमीरपुर जिला के सुजानपुर थाना क्षेत्र में पत्नी द्वारा धक्का दिए जाने के बाद गिरकर घायल हुए 84 वर्षीय बुजुर्ग की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चकोतरा निवासी रखीराम और उनकी पत्नी प्रेमी देवी के बीच 18 मई को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

May 28, 2026 - 13:56
 0  65
कहासुनी के बीच पत्नी ने दिया धक्का, डंगे से नीचे गिरा बुजुर्ग, टांडा अस्पताल में तोड़ा दम

कांगड़ा 28 मई, 2026 : 

हमीरपुर जिला के सुजानपुर थाना क्षेत्र में पत्नी द्वारा धक्का दिए जाने के बाद गिरकर घायल हुए 84 वर्षीय बुजुर्ग की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चकोतरा निवासी रखीराम और उनकी पत्नी प्रेमी देवी के बीच 18 मई को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान पत्नी द्वारा धक्का दिए जाने पर रखीराम असंतुलित होकर डंगे से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें पहले हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर कर लिया, लेकिन टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />